क्या आप जानते हो, आप कौन हो शायद आप राम, श्याम या घनश्याम हो |
लेकिन राम, श्याम और घनश्याम तो सिर्फ तो सिर्फ एक नाम है |
तो क्या आप जानते हो आप हो कौन?
शायद आप आपका शरीर हो ?
अगर आप शरीर होते तो यह हमेशा आपके साथ होता, लेकिन एक दिन आप इस शरीर को छोड़कर चले जाओगे तो निश्चित ही आप आपका शरीर नहीं हो |
अगर आप आपका शरीर नहीं हो, तो क्या हो ?
शायद हो सकता है आप, आपका मन हो |
मन तो सिर्फ एक मेमोरी है, जो हमारे द्वारा लिए गए ज्ञान और अनुभव से मिलकर बनी है |
तो आप बताइए आप हो कौन ?